﻿1
00:00:58,100 --> 00:01:01,061
द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी

2
00:01:01,061 --> 00:01:03,105
लॉरा डेव के उपन्यास पर आधारित

3
00:01:12,614 --> 00:01:14,575
दोस्तों, हम ऑस्टिन में उतरने के लिए तैयार हैं,

4
00:01:14,575 --> 00:01:16,910
इसलिए हम आपसे
वापस अपनी सीटों पर चले जाने का निवेदन करेंगे।

5
00:01:17,411 --> 00:01:19,955
लगभग 15 मिनट में हमारा जहाज़ ज़मीन पर उतर जाएगा।

6
00:01:21,206 --> 00:01:22,040
तुम ठीक हो?

7
00:01:23,250 --> 00:01:25,043
तुम्हें सच में लगता है ऐसा करना सही है?

8
00:01:33,135 --> 00:01:34,636
यह लो, बेली।

9
00:01:34,636 --> 00:01:36,096
एक तुम्हारे लिए, सूज़।

10
00:01:36,096 --> 00:01:37,639
- शुक्रिया।
- हाँ।

11
00:01:37,639 --> 00:01:40,767
हम पॉपकॉर्न शेयर कर सकते थे।
दो तो बहुत फ़ालतू रहेंगे।

12
00:01:49,359 --> 00:01:51,820
- तुम ठीक हो?
- लग तो ऐसा रहा है कि मैं फ़ालतू हूँ।

13
00:01:52,946 --> 00:01:55,199
मैं इस हफ़्ते आठ या नौ बार फ़ालतू रहा हूँ।

14
00:01:55,199 --> 00:01:57,743
अब तो मैं इसे तारीफ़ की तरह लेने लगा हूँ।

15
00:01:59,453 --> 00:02:01,330
तुम्हें सच में लगता है ऐसा करना सही है?

16
00:02:02,539 --> 00:02:05,334
हाँ। मुझे सच में लगता है।

17
00:02:06,001 --> 00:02:08,878
मतलब, जो वे चाहते हैं, जो तुम चाहती हो,

18
00:02:08,878 --> 00:02:13,050
जो वाक़ई उनके लिए अच्छा है,
इन सबको अलग रखने में बहुत पेचीदा फ़ैसले लेने पड़ते हैं।

19
00:02:13,967 --> 00:02:15,511
तुम्हें चुनने का फ़ैसला पेचीदा नहीं था।

20
00:02:15,511 --> 00:02:17,012
मुझे यक़ीन नहीं होता।

21
00:02:17,513 --> 00:02:19,890
हाँ, क्योंकि मैं कुछ ऐसा जानता हूँ जो तुम नहीं जानती हो।

22
00:02:20,432 --> 00:02:21,558
ओह, अच्छा? वह क्या है?

23
00:02:22,518 --> 00:02:25,646
तुम्हारा उसकी ज़िन्दगी में होना
उसके लिए सबसे अच्छा रहेगा।

24
00:02:30,067 --> 00:02:32,236
और, जानती हो, मेरे लिए भी।

25
00:02:50,838 --> 00:02:53,507
{\an8}द शॉप के सीईओ को
दस साल की जेल की सम्भावना

26
00:03:14,945 --> 00:03:16,154
तुम्हें मेरी जैकेट चाहिए?

27
00:03:16,947 --> 00:03:17,948
नहीं।

28
00:03:19,908 --> 00:03:20,909
शुक्रिया।

29
00:03:23,370 --> 00:03:24,621
{\an8}फ़ेडरल एजेंटों ने
द शॉप की जाँच का दायरा बढ़ाया

30
00:03:24,621 --> 00:03:25,914
{\an8}जीज़स।

31
00:03:28,375 --> 00:03:29,710
हम इसका कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे।

32
00:03:30,752 --> 00:03:31,753
अह-हँ।

33
00:03:35,924 --> 00:03:37,801
मैं सोच रही थी हमें स्टेडियम से शुरू करना चाहिए।

34
00:03:37,801 --> 00:03:41,597
- क्या?
- मैं बचपन की यादों के बारे में पढ़ रही थी।

35
00:03:41,597 --> 00:03:42,806
ठीक है।

36
00:03:42,806 --> 00:03:44,975
और ऐसा लग रहा है
कि अगर हम स्टेडियम जाते हैं, तो वह...

37
00:03:46,059 --> 00:03:48,520
हो सकता है तुम्हें और बातें याद आ जाएँ।

38
00:03:48,520 --> 00:03:51,565
यह सब आपने अपने किसी
हिप्पी वुडवर्किंग ग्राहक से सीखा है?

39
00:03:51,565 --> 00:03:56,612
उसे वुड टर्निंग कहते हैं,
और ऐसा सच में होता है। मैंने इसके बारे में "साइक...

40
00:03:56,612 --> 00:03:59,781
मुझे उम्मीद है यह पूरी रोमांचक यात्रा
मेरे इतने सालों पहले की बातें

41
00:03:59,781 --> 00:04:02,284
याद करने पर, मतलब, निर्भर नहीं करती है।

42
00:04:02,284 --> 00:04:04,828
- हे, सुनिए। आपकी सीट बेल्ट बंधी हैं?
- हाँ, बंधी हुई हैं।

43
00:04:08,498 --> 00:04:10,709
मैं समझती हूँ। मेरी भी एक किशोर संतान है।

44
00:04:10,709 --> 00:04:11,793
मैं इनकी संतान नहीं हूँ।

45
00:04:23,472 --> 00:04:25,307
ऑस्टिन

46
00:04:32,314 --> 00:04:36,485
हे, मैं बोल रहा हूँ। सोच रहा था मैं तुम्हें लेने आ जाता हूँ।

47
00:04:36,485 --> 00:04:39,530
लेकिन तुम शायद पहले ही निकल चुकी हो।

48
00:04:39,530 --> 00:04:42,115
तुम्हारे फ़ोन में नेटवर्क आ रहा है?
मेरे फ़ोन में बिल्कुल नहीं आ रहा है।

49
00:04:43,742 --> 00:04:45,953
- हो सकता है कोई आपका फ़ोन ट्रेस कर रहा हो।
- क्या?

50
00:04:47,496 --> 00:04:48,497
मैं मज़ाक़ कर रही थी।

51
00:04:49,248 --> 00:04:51,416
एक बार एयरप्लेन मोड चालू और बंद करके देखिए।

52
00:04:54,670 --> 00:04:56,672
बहरहाल, आपकी कोई कॉल छूटी नहीं है।

53
00:04:57,172 --> 00:04:58,173
डैड ने फ़ोन नहीं किया होगा।

54
00:05:04,012 --> 00:05:05,013
टाउन होटल में स्वागत है।

55
00:05:05,013 --> 00:05:08,141
- आपको कुली चाहिए?
- नहीं, शुक्रिया।

56
00:05:22,155 --> 00:05:24,908
जूल्स - वॉइसमेल
ब्लॉक्ड - वॉइसमेल

57
00:05:24,908 --> 00:05:25,993
आप आ रही हैं?

58
00:05:29,037 --> 00:05:32,416
तुम चलो। मैं अभी आती हूँ। लाइन में लग जाना।

59
00:05:47,097 --> 00:05:50,392
हे, जेक बोल रहा हूँ। मुझे तुमसे बात करनी है,
और जितनी जल्दी हो सके, उतना बेहतर।

60
00:05:50,392 --> 00:05:52,352
एफ़बीआई वाले एक औपचारिक इंटरव्यू करना चाहते हैं

61
00:05:52,352 --> 00:05:54,813
जिसका मतलब है या तो वे ओवेन के बारे में
जो कह रहे हैं, उससे कहीं ज़्यादा

62
00:05:54,813 --> 00:05:57,399
जानते हैं, या उन्हें लगता है
उनके पास तुम्हारे ख़िलाफ़ कोई जानकारी है।

63
00:05:57,399 --> 00:05:59,610
कहने का मतलब है, अगर मैं जल्दी
तुम्हें उनके सामने पेश नहीं करता हूँ,

64
00:05:59,610 --> 00:06:01,445
तो वे तुम्हें एक प्रतिरोधी गवाह मानना शुरू कर देंगे।

65
00:06:01,445 --> 00:06:04,448
इसलिए मुझे तुरंत वापस फ़ोन करो।

66
00:06:36,146 --> 00:06:38,899
- किसका फ़ोन था?
- एलए से एक दोस्त का।

67
00:06:38,899 --> 00:06:40,692
- दोस्त?
- हाय, कैसे हैं आप?

68
00:06:40,692 --> 00:06:42,861
ऑस्टिन में आपका स्वागत है।
मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूँ?

69
00:06:42,861 --> 00:06:44,571
{\an8}मैक्स पर्नेस नाम से चेक इन करना है।

70
00:06:44,571 --> 00:06:45,822
मैक्सीन पर्नेस

71
00:06:46,865 --> 00:06:49,284
आप नक़ली बाल और मूँछें भी लाई हैं क्या?

72
00:07:45,966 --> 00:07:49,178
तो, यह 1916 से हमारा टीम मैस्कॉट है।

73
00:07:49,178 --> 00:07:53,182
एक सवाल। किसी को पता है
बीवो से पहले मैस्कॉट कौन था?

74
00:07:53,182 --> 00:07:54,933
मेरे ख़याल से एक कुत्ता।

75
00:07:56,018 --> 00:07:57,394
दुनिया का आठवाँ सबसे बड़ा स्टेडियम।

76
00:07:57,394 --> 00:07:59,354
- कम से कम विकिपीडिया पर यही लिखा है।
- एक उल्लू।

77
00:07:59,354 --> 00:08:01,064
वाह, क्या आप टीएलसी के किसी शो में हैं?

78
00:08:01,565 --> 00:08:03,066
यहाँ क्या हो रहा है, सर?

79
00:08:03,066 --> 00:08:04,735
हाँ, राइस आउल्स कमीज़ वाले महोदय, मैं आपको देख रहा हूँ।

80
00:08:04,735 --> 00:08:06,069
वहाँ क्या हो रहा है?

81
00:08:06,069 --> 00:08:08,113
इस बंदे को टूर पर किसने आने दिया, हँ?

82
00:08:08,113 --> 00:08:09,198
चलो, उनके पीछे-पीछे चलते हैं।

83
00:08:10,199 --> 00:08:13,118
- बहुत गर्मी है और ऐसा करना बेवक़ूफ़ी है।
- अच्छा, हो सकता है, पर...

84
00:08:13,118 --> 00:08:15,245
मैं बस कह रही हूँ,
यह सब वक़्त बर्बाद करने जैसा लग रहा है।

85
00:08:15,245 --> 00:08:16,914
इसके बजाय तुम स्कूल जाना चाहोगी?

86
00:08:18,123 --> 00:08:20,626
तुम बस एक बार अंदर चलकर कोशिश तो करो।
क्या हम वहाँ से शुरू कर सकते हैं?

87
00:08:20,626 --> 00:08:21,752
मेरे पास और कोई चारा है?

88
00:08:22,753 --> 00:08:24,922
हाँ। हमेशा।
मैं तुम्हें कभी किसी चीज़ के लिए मजबूर नहीं करूँगी।

89
00:08:24,922 --> 00:08:28,175
ठीक है, और अगर आप
मेरे पीछे-पीछे आते हैं, तो हम मैदान तक पहुँच जाएँगे।

90
00:08:30,093 --> 00:08:34,181
इसका मतलब है आप भी, मिस्टर आउल।
मैं आपको दिखाऊँगा एक असली स्टेडियम कैसा दिखता है।

91
00:08:34,181 --> 00:08:36,183
टेक्सस - ऑस्टिन में
द यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सस

92
00:08:37,893 --> 00:08:41,063
रास्ते में जो अहाता आएगा, हम बीवो को वहीं रखते हैं।

93
00:08:41,063 --> 00:08:46,360
तो मुझे यहाँ क्या करना... होगा? आँखें बंद करके कोई जाप करूँ?

94
00:08:47,694 --> 00:08:50,906
मैंने जो लेख पढ़े थे, उनमें लिखा था
इस लम्हे को पूरी तरह महसूस करने की कोशिश करो।

95
00:08:51,406 --> 00:08:54,743
महसूस करो यह इस समय कैसा है,
ताकि तुम्हें यह याद आए कि यह उस समय कैसा था।

96
00:08:54,743 --> 00:08:56,328
आपको ऐसे लेख कहाँ से मिलते हैं?

97
00:08:56,912 --> 00:08:58,330
"साइकोलॉजी टुडे।"

98
00:08:59,164 --> 00:09:01,542
मैक्स ने "साइन्टिफ़िक अमेरिकन" का एक लेख भेजा था।

99
00:09:34,950 --> 00:09:38,453
मुझे कुछ भी महसूस नहीं हो रहा है।
ताज्जुब की बात है, है ना?

100
00:09:40,497 --> 00:09:42,082
शायद हमें कहीं और कोशिश करनी चाहिए।

101
00:09:42,082 --> 00:09:44,376
यह दुनिया का आठवाँ सबसे बड़ा स्टेडियम है, हैना।

102
00:09:44,376 --> 00:09:46,044
यहाँ हज़ारों सीटें हैं।

103
00:09:46,044 --> 00:09:48,338
- मैं सभी सीटों पर कोशिश करने को नहीं कह रही हूँ।
- बढ़िया।

104
00:10:49,024 --> 00:10:50,442
बेली?

105
00:10:55,030 --> 00:10:56,865
मुझे लगता है यह, मैं...

106
00:10:57,866 --> 00:10:59,576
- मुझे लगता है मैं...
- तुम यहाँ थीं।

107
00:11:00,327 --> 00:11:01,328
हाँ।

108
00:11:02,996 --> 00:11:05,541
लेकिन मेरे डैड, उन्होंने सूट पहना हुआ था।

109
00:11:06,166 --> 00:11:07,334
एक फ़ुटबॉल मैच में?

110
00:11:07,334 --> 00:11:11,713
हाँ, अजीब बात है, है ना? मैं...
मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है।

111
00:11:12,422 --> 00:11:16,593
लेकिन यह अजीब बात है,
मुझे याद आ रहा है मैं भी थोड़ी असहज थी,

112
00:11:16,593 --> 00:11:20,013
मतलब, बेचैन सी, मतलब मैंने ड्रेस पहनी हुई थी।

113
00:11:20,931 --> 00:11:22,391
तुमने कहा था तुम यहाँ दोस्तों के पास आए थे।

114
00:11:22,391 --> 00:11:26,520
क्या तुम लोग कहीं और से आ रहे थे,
कोई पार्टी, या कुछ और?

115
00:11:26,520 --> 00:11:31,316
मुझे लगता है हम एक पार्टी में थे। एक शादी में, शायद?

116
00:11:32,025 --> 00:11:34,069
मुझे लगता है हम वहाँ से पैदल चलकर यहाँ आए थे।

117
00:11:34,570 --> 00:11:36,029
- शादी से?
- हाँ।

118
00:11:38,240 --> 00:11:41,034
नहीं, मुझे... मुझे नहीं...

119
00:11:41,034 --> 00:11:42,244
मुझे पक्का नहीं पता।

120
00:11:46,415 --> 00:11:48,417
सेक्शन 40-सी में दो।

121
00:11:48,417 --> 00:11:50,377
- हाँ, मुझे वे दिख रहे हैं।
- चलो, चलते हैं।

122
00:11:50,377 --> 00:11:52,629
अगर तुम लोग यहाँ पैदल आए थे, तो चर्च पास ही होगा।

123
00:11:52,629 --> 00:11:54,298
ठीक है, लेकिन मैं...

124
00:11:55,007 --> 00:11:56,008
क्या?

125
00:11:56,717 --> 00:11:59,136
मेरे डैड, ऐसा लग रहा था
जैसे उन्हें वह बहुत पसंद आ रहा था।

126
00:12:00,137 --> 00:12:02,514
- मैच?
- हाँ। मैच, टीम, स्टेडियम।

127
00:12:02,514 --> 00:12:04,349
सब कुछ। लेकिन...

128
00:12:04,349 --> 00:12:05,851
तुम्हारे डैड को तो फ़ुटबॉल पसंद नहीं है।

129
00:12:07,144 --> 00:12:08,145
नहीं।

130
00:12:18,989 --> 00:12:20,365
ठीक है, बढ़िया। शुक्रिया, दोस्तों।

131
00:12:22,451 --> 00:12:24,620
हे। कुछ काम बन रहा है?

132
00:12:24,620 --> 00:12:27,372
शायद। बेली को लगता है वह यहाँ किसी शादी में आई थी।

133
00:12:27,372 --> 00:12:28,749
मैंने सोचा अगर मैं चर्च का पता लगा लूँ,

134
00:12:28,749 --> 00:12:31,210
तो शायद मैं यह पता कर सकती हूँ
कि वह शादी किसकी थी,

135
00:12:31,210 --> 00:12:34,171
- और शायद उनसे बात कर सकती हूँ और...
- ठीक है। मेरी क्या मदद चाहिए?

136
00:12:34,171 --> 00:12:37,883
मेरा इंटरनेट ख़राब चल रहा है। क्या तुम डीकेआर के पास के
सभी चर्चों की सूची निकालकर मुझे दे सकती हो?

137
00:12:37,883 --> 00:12:39,593
बेली को लगता है वे यहाँ पैदल आए थे,

138
00:12:39,593 --> 00:12:42,095
तो शायद दो मील के दायरे में आने वाले सभी चर्च?

139
00:12:42,095 --> 00:12:43,972
आराम से। आराम से। मैं अपने डेस्क तक पहुँच जाऊँ, ठीक है?

140
00:12:43,972 --> 00:12:45,182
हाँ, हाँ। शुक्रिया।

141
00:12:47,559 --> 00:12:50,812
ठीक है। मैं अपने कम्प्यूटर पर हूँ।
डीकेआर के दो मील के दायरे में आने वाले सभी चर्च?

142
00:12:50,812 --> 00:12:54,525
और 2011 सीज़न के दौरान
वीकेंड पर होने वाले होम मैचों की सूची।

143
00:12:54,525 --> 00:12:56,568
- यह ढूँढना मुश्किल होगा?
- तुम्हें पता है फैंटसी फ़ुटबॉल के

144
00:12:56,568 --> 00:12:58,403
आँकड़े रखने वाली आजकल कितनी वेबसाइट हैं?

145
00:12:58,403 --> 00:13:00,531
हाय, मेरा नाम हैना है। तुम मुझे जानती हो ना?

146
00:13:00,531 --> 00:13:02,324
अच्छा, बहुत सारी, ठीक है? बहुत सारी हैं।

147
00:13:02,324 --> 00:13:03,700
ठीक है। तो मुश्किल नहीं है?

148
00:13:03,700 --> 00:13:06,578
- नहीं। सिर्फ़ 2011 के?
- हाँ, शायद।

149
00:13:06,578 --> 00:13:08,789
बेली को काफ़ी यक़ीन है उसकी माँ शादी में थी।

150
00:13:08,789 --> 00:13:12,543
इसलिए, मैच 2012 से पहले का ही होगा।

151
00:13:12,543 --> 00:13:14,920
और 2010 में,
वह मुश्किल से तीन साल की रही होगी, तो...

152
00:13:14,920 --> 00:13:17,381
तो 2011 वह एकमात्र साल है जिसकी बातें उसे याद होंगी।

153
00:13:17,381 --> 00:13:19,341
- हाँ। यही लगता है।
- ठीक है। समझ गई।

154
00:13:20,175 --> 00:13:22,719
हे, हैन। मैक्स बोल रही हूँ। बेली कैसी है?

155
00:13:23,846 --> 00:13:28,684
ख़ास अच्छी नहीं है। तुम्हें लगता है
मेरा उसे यहाँ लेकर आना पागलपन है, है ना?

156
00:13:29,184 --> 00:13:31,061
मुझे लगता है तुम्हारा शहर से बाहर होना काफ़ी बेहतर है।

157
00:13:31,061 --> 00:13:32,688
यहाँ की ख़बरें बदतर होती जा रही हैं।

158
00:13:32,688 --> 00:13:33,772
बदतर कैसे?

159
00:13:33,772 --> 00:13:36,400
मेरे सूत्रों का कहना है जाँच का दायरा लगातार

160
00:13:36,400 --> 00:13:37,943
तेज़ी से बदलता जा रहा है।

161
00:13:37,943 --> 00:13:40,737
सबसे आख़िरी ख़बर मैंने यह सुनी कि सभी
सीनियर कर्मचारियों पर अभियोग लगाया जा सकता है।

162
00:13:41,738 --> 00:13:44,157
ओवेन का नाम अभी सुनने में नहीं आया है, लेकिन यह...

163
00:13:45,367 --> 00:13:47,828
- मेरा अंदाज़ा है, मतलब, वह...
- सुनो, मैं बाद में फ़ोन करती हूँ।

164
00:13:48,620 --> 00:13:49,454
बेली?

165
00:13:51,498 --> 00:13:52,332
बेली?

166
00:14:01,008 --> 00:14:02,092
बेली!

167
00:14:13,478 --> 00:14:14,688
बेस कॉन्सर्ट हॉल

168
00:15:04,655 --> 00:15:06,073
जीज़स।

169
00:15:06,657 --> 00:15:08,116
मुझे पता ही नहीं चला तुम कहाँ चली गईं।

170
00:15:08,116 --> 00:15:11,578
मैंने आपको मैसेज किया था। आप फ़ोन पर बात कर रही थीं।
मैंने आपको मैसेज किया था मैं यहाँ अंदर आ रही थी।

171
00:15:11,578 --> 00:15:14,373
बेली, इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।
तुम ऐसे ग़ायब नहीं हो सकतीं।

172
00:15:14,373 --> 00:15:15,541
ठीक है। आप थोड़ा शांत होंगी?

173
00:15:15,541 --> 00:15:19,002
बेली, मेरी बात सुनो। यह सब कुछ जो हो रहा है,
इसे देखते हुए, तुम्हें मेरे साथ रहना होगा।

174
00:15:19,002 --> 00:15:20,712
हमें साथ रहना होगा।

175
00:15:30,514 --> 00:15:32,683
आज मुझे अपने सोलो गाने के लिए नाम देना था।

176
00:15:34,601 --> 00:15:36,436
मैंने उसे लेकर बहुत कुछ सोचा हुआ था।

177
00:15:36,436 --> 00:15:39,231
और मैंने... मैंने मिस्टर के से
इस बारे में बात करनी शुरू कर दी थी,

178
00:15:39,231 --> 00:15:43,026
और वह कहते रहते थे
वह मेरा गाना सुनने के लिए उत्सुक हैं और...

179
00:15:46,488 --> 00:15:49,074
शायद यह एक बचकानी चीज़ है
जिसकी अब मुझे परवाह नहीं करनी चाहिए।

180
00:15:49,950 --> 00:15:51,076
नहीं, यह बचकानी चीज़ नहीं है।

181
00:15:52,536 --> 00:15:56,290
और हम वह करेंगे, बेली। सब कुछ करेंगे। मैं वादा करती हूँ।

182
00:15:58,750 --> 00:16:00,085
अगर वह वापस नहीं आए तो?

183
00:16:01,295 --> 00:16:02,337
वह वापस आएँगे।

184
00:16:04,715 --> 00:16:05,799
आपको कैसे पता?

185
00:16:06,466 --> 00:16:08,468
सबसे पहले तो इसीलिए कि तुम यहाँ हो।

186
00:16:13,390 --> 00:16:16,894
जूल्स का फ़ोन है। वह चर्चों की सूची बना रही है।

187
00:16:17,936 --> 00:16:19,813
एक बार में एक काम करते हैं।

188
00:16:23,901 --> 00:16:25,777
हे, सब ठीक है?

189
00:16:25,777 --> 00:16:27,237
हाँ। फ़ोन काटने के लिए माफ़ करना।

190
00:16:27,237 --> 00:16:30,073
- कोई बात नहीं। मैंने अभी-अभी तुम्हें सूची भेजी है।
- बढ़िया।

191
00:16:30,073 --> 00:16:32,075
तुम्हें बता दूँ, वहाँ काफ़ी सारे चर्च हैं।

192
00:16:32,075 --> 00:16:34,328
कोई बात नहीं।
हमारा ध्यान कहीं और लगेगा तो बेहतर होगा।

193
00:16:34,328 --> 00:16:35,412
ठीक है, फिर,

194
00:16:36,538 --> 00:16:38,415
- मुझे बताती रहना, ठीक है?
- शुक्रिया।

195
00:16:42,002 --> 00:16:43,921
उनके लिए स्थिति बेहतर नहीं होने वाली, है ना?

196
00:16:45,088 --> 00:16:46,256
जल्दी तो नहीं।

197
00:16:51,261 --> 00:16:52,679
पहला चर्च इसी ब्लॉक में आगे है।

198
00:16:53,305 --> 00:16:54,306
कितने चर्च हैं?

199
00:16:54,306 --> 00:16:56,099
एक दर्ज़न के क़रीब हैं, लेकिन सिर्फ़ तीन या चार

200
00:16:56,099 --> 00:16:59,811
ऐसे हैं जहाँ से स्टेडियम पैदल जाया जा सकता है,
ख़ास तौर पर एक चार साल के बच्चे के साथ।

201
00:17:02,189 --> 00:17:03,023
ब्लॉक्ड नम्बर से
कॉल आ रहा है

202
00:17:03,023 --> 00:17:04,942
- आप यह कॉल उठाने वाली हैं?
- हाँ।

203
00:17:07,236 --> 00:17:08,362
हैलो?

204
00:17:08,362 --> 00:17:09,570
हैना? मैं बोल रही हूँ।

205
00:17:11,781 --> 00:17:13,200
डैड नहीं हैं, हँ?

206
00:17:13,200 --> 00:17:14,535
हैना, तुम सुन रही हो?

207
00:17:15,035 --> 00:17:17,579
- हे, बेल।
- हैना, मैं तुमसे सम्पर्क करने की कोशिश कर रही हूँ।

208
00:17:17,579 --> 00:17:19,373
बात करने के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है।

209
00:17:19,373 --> 00:17:21,666
हाँ, जानती हूँ। इसीलिए हमने फ़ोन किया है।

210
00:17:21,666 --> 00:17:22,751
वह फ़ोन पर है।

211
00:17:24,920 --> 00:17:25,921
हे, हैना।

212
00:17:26,547 --> 00:17:27,548
एवेट।

213
00:17:28,048 --> 00:17:29,258
तुम्हारे पति से बात करनी थी।

214
00:17:29,258 --> 00:17:31,218
मैं उम्मीद कर रहा था तुम इसमें मेरी मदद कर सकती हो।

215
00:17:31,218 --> 00:17:33,887
- मैं उसे बता दूँगी तुमने फ़ोन किया था।
- बढ़िया।

216
00:17:33,887 --> 00:17:37,975
सब कुछ वैसे ही होगा जैसे होना चाहिए।
हम निर्दोष हैं। तुम यह जानती हो, हैना।

217
00:17:38,475 --> 00:17:41,895
मतलब, मैं... हाँ, मैं एक उद्यमी हूँ,
और तुम्हारा पति एक जीनियस है।

218
00:17:41,895 --> 00:17:45,566
मुझे तुम्हें यह बताने की ज़रूरत नहीं है।
आख़िर, यह उसी की तकनीक है।

219
00:17:45,566 --> 00:17:48,026
मुझे लगता है तुम कहना चाहते हो कम्पनी की तकनीक।

220
00:17:48,026 --> 00:17:49,736
बेशक। बेशक।

221
00:17:49,736 --> 00:17:53,282
मैं कहना यह चाहता हूँ कि साफ़ तौर पर हमें फँसाया जा रहा है।

222
00:17:53,782 --> 00:17:57,327
ठीक है, और तुम्हें आख़िर फँसा कौन रहा है?

223
00:17:57,327 --> 00:18:00,330
यह आख़िर मुझे कैसे पता होगा? सरकार? कोई प्रतिद्वंद्वी?

224
00:18:00,330 --> 00:18:04,793
लेकिन हमें इससे निबटना होगा,
क्योंकि मैंने इस पर इतने लम्बे समय से इतनी कड़ी मेहनत

225
00:18:04,793 --> 00:18:07,504
इसलिए नहीं की कि किसी हिसाब की
गड़बड़ी की वजह से मैं अपना पद खो दूँ।

226
00:18:07,504 --> 00:18:11,758
रुको, तो यह हिसाब की गड़बड़ी है,
और तुम्हें फँसाया नहीं जा रहा है?

227
00:18:11,758 --> 00:18:14,553
तुम क़ानून से बचने के लिए अब कुछ भी कह रहे हो?

228
00:18:15,137 --> 00:18:16,221
क्या कहा तुमने?

229
00:18:16,722 --> 00:18:19,349
मैं बस समझने की कोशिश कर रही हूँ
तुम क्या चाहते हो, एवेट।

230
00:18:20,475 --> 00:18:22,561
मैं बस मदद करने की कोशिश कर रहा हूँ, हैना।

231
00:18:23,520 --> 00:18:25,606
एफ़बीआई वाले अब ओवेन के पीछे पड़ने वाले हैं,

232
00:18:25,606 --> 00:18:28,525
और मैं जानता हूँ वह किसी भी मुसीबत में नहीं फँसना चाहेगा।

233
00:18:28,525 --> 00:18:29,818
उसके अतीत को देखते हुए तो नहीं।

234
00:18:31,778 --> 00:18:34,323
- कैसा अतीत?
- बस ओवेन से कहो मुझसे सम्पर्क करे।

235
00:18:34,323 --> 00:18:36,742
मेरे वकील उससे सम्पर्क करने की
कोशिश कर रहे हैं और हम चाहते हैं

236
00:18:36,742 --> 00:18:38,952
कि वह किसी से भी बात करने से पहले उनसे बात करे।

237
00:18:38,952 --> 00:18:41,580
हम दोनों जानते हैं इसी में ओवेन की भलाई है।

238
00:18:41,580 --> 00:18:45,292
नहीं, मैं नहीं जानती।
मुझे समझ नहीं आ रहा है, एवेट। कैसा अतीत?

239
00:18:45,876 --> 00:18:49,546
तुम वाक़ई नहीं जानतीं?
फिर तुमने शहर क्यों छोड़ दिया, हैना?

240
00:18:50,380 --> 00:18:51,673
कौन कहता है मैंने शहर छोड़ दिया?

241
00:18:51,673 --> 00:18:54,092
बस ओवेन से कह देना वह मुझे फ़ोन कर ले।

242
00:18:55,636 --> 00:18:56,803
क्या बात हुई?

243
00:18:58,805 --> 00:19:00,015
कुछ नहीं। तुम इसकी चिंता मत करो।

244
00:19:00,015 --> 00:19:01,850
पता है मुझे एवेट की आवाज़ सुनाई दे रही थी, तो...

245
00:19:01,850 --> 00:19:04,269
मैं बस तुम्हें इस सबसे
बचाने की कोशिश कर रही हूँ, बेली।

246
00:19:05,521 --> 00:19:08,065
आप नहीं बचा सकतीं। कोई नहीं बचा सकता।

247
00:19:09,650 --> 00:19:12,277
इसलिए अगर आप मुझे सच बता दें तो कैसा रहे?

248
00:19:14,446 --> 00:19:19,117
मुझे लगता है एवेट ने मुझे
धमकाने के लिए फ़ोन किया था। हमें धमकाने के लिए।

249
00:19:19,117 --> 00:19:22,871
उसकी बातों से लग रहा था यह सब उसने किया है,
या कम से कम वह कुछ छुपाने की कोशिश तो कर रहा था।

250
00:19:23,372 --> 00:19:28,210
और उसे ताज्जुब हो रहा था कि तुम्हारे डैड
उसके साथ कहीं छुपकर रहने के बजाय ग़ायब हो गए।

251
00:19:28,710 --> 00:19:30,295
तो उन्होंने कहा मेरे डैड अपराधी हैं?

252
00:19:31,505 --> 00:19:33,173
यह तो वह पक्का चाहता है कि हम ऐसा सोचें।

253
00:19:34,007 --> 00:19:37,469
और लग रहा था उसके पास कोई ऐसी जानकारी है
जिससे तुम्हारे डैड फँस सकते हैं।

254
00:19:41,640 --> 00:19:45,602
बेली, एवेट बस...
वह बस अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है।

255
00:19:46,186 --> 00:19:48,939
और तुम्हें बता दूँ, लोग जितना मुझे यह समझाने की
कोशिश करेंगे कि तुम्हारे डैड अपराधी हैं,

256
00:19:48,939 --> 00:19:52,484
मुझे उतना यक़ीन होता जाएगा कि उन्होंने कुछ नहीं किया।
हो सकता है, ऐसा सोचना भोलापन हो, पर पता नहीं,

257
00:19:52,484 --> 00:19:54,695
कहीं न कहीं मेरा दिल कहता है कि वह...

258
00:19:55,654 --> 00:20:00,075
वह जो भी कर रहे हैं, हमारे लिए कर रहे हैं।
तुम्हारे लिए कर रहे हैं।

259
00:20:06,790 --> 00:20:09,418
पता है, जब मैंने आपसे मुझे सच बताने को कहा था,

260
00:20:09,418 --> 00:20:13,255
मेरा मतलब बस इतना था कि, मतलब,
फ़ोन पर कौन था इस बारे में झूठ मत बोलिए।

261
00:20:14,131 --> 00:20:15,132
अच्छा।

262
00:20:16,800 --> 00:20:17,801
तो जो बताया, सब फ़ालतू था?

263
00:20:19,469 --> 00:20:20,470
हाँ।

264
00:20:22,514 --> 00:20:23,724
लेकिन एक अच्छे रूप में।

265
00:20:37,988 --> 00:20:40,699
कैम्पग्राउंड 51 अभी भी आरक्षित है।
प्यार, बी

266
00:21:16,235 --> 00:21:19,613
के.वाई बॉयफ़्रेंड?
दोपहर दो बजकर पंद्रह मिनट

267
00:21:24,868 --> 00:21:27,287
- क्या?
- इस मीनार को देखकर कुछ लगा।

268
00:21:27,287 --> 00:21:30,457
- यह देखी हुई सी लगती है?
- पिछली दो से ज़्यादा।

269
00:21:50,811 --> 00:21:52,396
मुझे लगा था यह देखी हुई सी थी, लेकिन...

270
00:21:53,897 --> 00:21:56,775
- अगला चर्च कहाँ है?
- हमें थोड़ा आराम करना चाहिए।

271
00:21:56,775 --> 00:21:59,653
चलो, होटल चलते हैं और कल फिर से शुरू करेंगे।

272
00:21:59,653 --> 00:22:03,448
फिर से क्या शुरू करेंगे, हैना?
हम अब तक कुछ नहीं कर पाए हैं।

273
00:22:03,949 --> 00:22:06,285
ऐसा नहीं है कि हम कुछ नहीं कर पाए हैं।
तुम्हें कुछ चीज़ें याद आई हैं।

274
00:22:06,285 --> 00:22:07,786
क्या, हैना? मुझे क्या याद आया है?

275
00:22:07,786 --> 00:22:10,080
कि मैं अपने पिता के साथ एक फ़ुटबॉल मैच में गई थी।

276
00:22:10,080 --> 00:22:11,623
इससे कुछ पता नहीं चला है।

277
00:22:12,165 --> 00:22:14,042
और क्या पता, जो मुझे याद आया है, हो सकता है, ग़लत हो।

278
00:22:14,042 --> 00:22:15,127
वह जगह कहीं भी हो सकती है।

279
00:22:48,994 --> 00:22:49,995
बेली।

280
00:23:29,618 --> 00:23:30,869
लगता है वह जगह यही थी।

281
00:23:35,249 --> 00:23:38,252
- आपको क्या जानना है?
- हमें उन शादियों की सूची चाहिए

282
00:23:38,252 --> 00:23:42,631
जो 2011 के फ़ुटबॉल सीज़न के दौरान
मैच वाले दिनों पर आपके पादरी ने करवाई थीं।

283
00:23:42,631 --> 00:23:46,718
मैंने ज़्यादातर जानकारी इकट्ठी कर ली है।
मेरे पास वे तारीख़ें भी हैं।

284
00:23:46,718 --> 00:23:48,679
सिर्फ़ पाँच मैच होम स्टेडियम में हुए थे।

285
00:23:50,806 --> 00:23:55,477
अह-हँ। हाँ। मुझे यह जानकारी
किसी को देने की इजाज़त नहीं है।

286
00:23:55,477 --> 00:23:57,813
आपको इजाज़त नहीं है? वाक़ई?

287
00:24:00,566 --> 00:24:03,986
बेली बस यह कहना चाहती है कि ये हालात बहुत असामान्य हैं।

288
00:24:03,986 --> 00:24:07,114
- आप शायद इसे एक अपवाद के तौर पर देख सकती हैं।
- मुझे अफ़सोस है

289
00:24:07,114 --> 00:24:11,118
कि तुम्हारे पति लापता हैं,
और मुझे यक़ीन है तुम लोग बुरे दौर से गुज़र रहे हो।

290
00:24:12,369 --> 00:24:14,705
लेकिन हम ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकते।

291
00:24:14,705 --> 00:24:16,999
हम यहाँ बैठकर बस नाम पढ़ लेंगे।

292
00:24:16,999 --> 00:24:18,333
कुछ भी इस कमरे से बाहर नहीं जाएगा।

293
00:24:18,333 --> 00:24:22,296
मुझे अफ़सोस है हम अपने सभा सदस्यों की
निजता की रक्षा करने के लिए बाध्य हैं।

294
00:24:22,296 --> 00:24:25,549
आप सही में ऐसा कह रही हैं?
जीज़स, आपको क्या लगता है हम लोग कौन हैं?

295
00:24:25,549 --> 00:24:28,051
मुझे यहाँ से जाना होगा, दोस्तों।

296
00:24:28,051 --> 00:24:31,805
हम एक बाइबल अध्ययन समूह की शुरुआत कर रहे हैं,
और मुझे उसकी तैयारी करनी है।

297
00:24:31,805 --> 00:24:33,724
मिस मैकगवर्न,
बेली अभद्रता से बात नहीं करना चाहती थी।

298
00:24:33,724 --> 00:24:36,810
लेकिन आपने सुना इसके पिता के साथ क्या हो रहा है

299
00:24:37,561 --> 00:24:39,229
और हमारे लिए परिवार ही सब कुछ है।

300
00:24:39,229 --> 00:24:41,356
आप यह बात समझती हैं, है ना?

301
00:24:42,858 --> 00:24:44,860
अगर आप हमारी जगह खड़ी होतीं तो आप

302
00:24:45,777 --> 00:24:46,945
मुझसे क्या करने की उम्मीद करतीं?

303
00:24:46,945 --> 00:24:49,031
क्योंकि मैं जानती हूँ
मैं आपकी मदद करने की कोशिश करती।

304
00:24:55,037 --> 00:24:56,747
यह एक बहुत नेकी का काम होगा।

305
00:25:06,089 --> 00:25:07,382
नाम इस कमरे से बाहर नहीं जाने चाहिए।

306
00:25:08,383 --> 00:25:09,760
चलो, बैठ जाओ।

307
00:25:09,760 --> 00:25:11,261
शुक्रिया, सही में।

308
00:25:11,261 --> 00:25:13,430
मुझे शुक्रिया मत कहो। अपनी सौतेली माँ को कहो।

309
00:25:19,561 --> 00:25:21,480
हे, मुझे यह फ़ोन उठाना पड़ेगा।

310
00:25:24,191 --> 00:25:25,901
- हे।
- तुम आख़िर हो कहाँ?

311
00:25:25,901 --> 00:25:26,985
माफ़ करना, वह...

312
00:25:26,985 --> 00:25:29,905
तुम मेरी मदद माँगकर ऐसे ग़ायब नहीं हो सकतीं।

313
00:25:29,905 --> 00:25:31,490
समझ गई। क्या हो रहा है?

314
00:25:31,990 --> 00:25:33,742
द शॉप के सीओओ पर अभी-अभी अभियोग लगाया गया है।

315
00:25:36,161 --> 00:25:40,082
- जॉर्डन?
- ओवेन कितने क़रीब से उसके साथ काम करता था?

316
00:25:40,791 --> 00:25:42,376
जॉर्डन एवेट का बायाँ हाथ था, तो...

317
00:25:42,960 --> 00:25:44,211
- बहुत क़रीब से।
- हाँ।

318
00:25:45,295 --> 00:25:48,298
हैना, मैं झूठ नहीं बोल सकता।
ओवेन के लिए स्थिति बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही है।

319
00:25:48,298 --> 00:25:50,342
- अगर मैं उसका वकील होता...
- पर, तुम नहीं हो।

320
00:25:51,301 --> 00:25:54,763
हाँ, सही कहा। और साफ़ कहूँ तो
मुझे तुम्हारे पति की रत्ती भर फ़िक्र नहीं है।

321
00:25:55,472 --> 00:25:59,434
लेकिन मुझे तुम्हारी फ़िक्र है।
तुम्हें यहाँ ख़ुद को बचाना होगा।

322
00:25:59,434 --> 00:26:03,272
एफ़बीआई वाले एक इंटरव्यू करना चाहते हैं।
तुम्हें उनसे मिलना होगा।

323
00:26:03,272 --> 00:26:07,401
जानती हूँ। मैं बस...
तुम मुझे बस एक और दिन की मोहलत दिलवा दो, जेक।

324
00:26:10,320 --> 00:26:13,115
एफ़बीआई को नाराज़ करना अच्छा नहीं रहेगा।

325
00:26:13,115 --> 00:26:15,242
मुझे पता है वे ऐसे मामलों में कैसे काम करते हैं।

326
00:26:15,242 --> 00:26:17,035
वे तुम पर अवरोध डालने का आरोप लगा सकते हैं।

327
00:26:17,035 --> 00:26:19,454
वे तुम पर सहयोगी होने का आरोप लगाकर
मुक़दमा चला सकते हैं।

328
00:26:19,454 --> 00:26:21,290
और तो और, ऐसे हालात में, ओवेन का विस्तारित परिवार

329
00:26:21,290 --> 00:26:23,166
उसकी बेटी के संरक्षण की माँग कर सकता है।

330
00:26:23,166 --> 00:26:25,294
नहीं। ओवेन का कोई विस्तारित परिवार नहीं है।

331
00:26:26,086 --> 00:26:27,087
तुम्हारी जानकारी में।

332
00:26:28,255 --> 00:26:30,382
क्या तुम्हारे निजी जाँचकर्ता ने तुम्हें कुछ बताया?

333
00:26:30,382 --> 00:26:32,759
उसने कहा था वह आज रात तक कुछ बताएगा।

334
00:26:32,759 --> 00:26:33,969
एवेट का फ़ोन आया था।

335
00:26:35,220 --> 00:26:37,764
उसने ऐसा जताया कि वह ओवेन के बारे में
कोई नुक़सानदेह बात जानता है।

336
00:26:37,764 --> 00:26:40,184
मतलब, उसके अतीत के बारे में।

337
00:26:40,184 --> 00:26:44,605
मैं बिल्कुल यही कह रहा हूँ।
अगर ओवेन किसी ग़ैरक़ानूनी काम में शामिल था,

338
00:26:44,605 --> 00:26:48,317
तो तुम्हें फ़ेडरल एजेंटों को साफ़ बता देना चाहिए
कि तुम्हें इस सबकी कोई भनक नहीं थी।

339
00:26:48,317 --> 00:26:51,111
तुम्हें सहयोग करना होगा,
ताकि उन्हें लगे तुम सच बोल रही हो,

340
00:26:51,111 --> 00:26:52,571
चाहे आगे फिर कुछ भी हो।

341
00:26:52,571 --> 00:26:53,822
मैं सच ही बोल रही हूँ।

342
00:26:53,822 --> 00:26:56,700
फिर कल सुबह उनसे मिलने की बात करते हैं।

343
00:26:57,659 --> 00:27:00,370
मैं एसएफ़ आ सकता हूँ,
अगर तुम्हें मुझसे कोई सलाह करनी हो।

344
00:27:00,370 --> 00:27:03,040
तुम चाहती हो मैं झूठे नम्बर और तारीख़ें बता दूँ?

345
00:27:03,040 --> 00:27:04,291
- नहीं, वह नहीं...
- मुझे जाना होगा।

346
00:27:04,291 --> 00:27:06,293
- रुको, हैना...
- मुझे एक और दिन दिलवा दो, जेक।

347
00:27:06,293 --> 00:27:07,544
- प्लीज़।
- प्लीज़ अपनी आवाज़ नीची करो।

348
00:27:07,544 --> 00:27:09,296
- यह ग़लत है।
- तुम शांति से बात कर सकती हो?

349
00:27:09,296 --> 00:27:11,381
यह मेरी समझ से बाहर है।
आप दूसरी किताब में चेक करिए।

350
00:27:11,381 --> 00:27:12,841
- नहीं, किताब में सही लिखा हुआ है।
- मैं यहाँ थी।

351
00:27:12,841 --> 00:27:15,177
- इन सभी तारीख़ों में देखो, तुम...
- क्या आप दोबारा देख सकती हैं?

352
00:27:15,177 --> 00:27:16,929
- क्या हो रहा है?
- नहीं। मैंने दो बार देखा है।

353
00:27:16,929 --> 00:27:19,264
मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं यहीं थी।

354
00:27:19,264 --> 00:27:21,558
मेरे रिकॉर्ड के अनुसार, 2011 की पतझड़ में

355
00:27:21,558 --> 00:27:23,894
निर्माण कार्य की वजह से हमारा चर्च बंद था।

356
00:27:23,894 --> 00:27:28,148
एक सितम्बर को हमारा चर्च बंद हो गया था
और फिर मार्च तक नहीं खुला था।

357
00:27:28,148 --> 00:27:30,859
उस दौरान यहाँ
कोई सेवाएँ, कोई समारोह, कोई शादियाँ नहीं हुईं।

358
00:27:30,859 --> 00:27:32,819
मैं यहीं थी। मुझे पता है मैं यहीं थी।

359
00:27:32,819 --> 00:27:34,530
शायद किसी और साल की बात हो।

360
00:27:34,530 --> 00:27:36,240
नहीं, इसी साल की बात है।

361
00:27:36,240 --> 00:27:38,784
- वह 2011 का साल ही रहा होगा।
- फिर वह जगह यह नहीं होगी।

362
00:27:38,784 --> 00:27:40,994
क्या आसपास ऐसे दूसरे चर्च हैं जो इस चर्च के जैसे हों?

363
00:27:40,994 --> 00:27:42,538
मुझे नहीं लगता।

364
00:27:47,751 --> 00:27:49,127
आप अपना नम्बर यहाँ छोड़ दीजिए,

365
00:27:49,127 --> 00:27:50,963
और कुछ भी याद आने पर मैं आपको फ़ोन करूँगी।

366
00:27:50,963 --> 00:27:52,589
जैसे आपको कुछ याद आने वाला है।

367
00:27:52,589 --> 00:27:55,342
- बेली।
- जो भी हो। मुझसे अब यह और सहन नहीं होगा।

368
00:28:02,182 --> 00:28:05,936
- माफ़ करना। मैं आपकी मदद के लिए शुक्रगुज़ार हूँ।
- कोई बात नहीं।

369
00:28:05,936 --> 00:28:07,646
जानती हूँ उसे मुझे पर ग़ुस्सा नहीं आ रहा है।

370
00:28:09,690 --> 00:28:14,319
अगर आपको कुछ याद आता है, चाहे वह
आपको ग़ैरज़रूरी ही क्यों ना लगे, प्लीज़ फ़ोन करना।

371
00:28:14,319 --> 00:28:15,404
हाँ, मैं करूँगी।

372
00:28:18,490 --> 00:28:20,325
अपने परिवार के साथ ऐसा कौन करता है?

373
00:28:21,535 --> 00:28:22,786
जिसके पास कोई और चारा ना हो।

374
00:28:51,565 --> 00:28:54,401
- तुम वहाँ क्या कर रहे हो, दोस्त?
- तू है कौन?

375
00:29:00,991 --> 00:29:03,285
- मैं ओवेन का दोस्त हूँ।
- तुम दोस्त हो।

376
00:29:04,411 --> 00:29:05,662
हम साथ में काम करते हैं।

377
00:29:07,372 --> 00:29:09,917
एरिक कज़िन्स। मैं द शॉप का सुरक्षा प्रमुख हूँ।

378
00:29:09,917 --> 00:29:11,293
तो एवेट ने तुम्हें भेजा है?

379
00:29:11,293 --> 00:29:13,545
उसे बस ओवेन की फ़िक्र हो रही है।

380
00:29:14,671 --> 00:29:15,964
उसे इस बात की फ़िक्र है?

381
00:29:17,299 --> 00:29:18,383
पता है क्या?

382
00:29:18,383 --> 00:29:20,802
क्यों ना तुम जाकर एवेट से कहो
कि अगर अब वह किसी और को भेजता है,

383
00:29:20,802 --> 00:29:23,013
तो मैं पक्का जज बैरी के ज़रिए
उसकी ज़मानत रद्द करवा दूँगा।

384
00:29:27,935 --> 00:29:29,978
अब, चलो। निकलो यहाँ से।

385
00:30:50,809 --> 00:30:52,644
तुम कहाँ चली गईं, हैना?

386
00:31:27,137 --> 00:31:28,180
जीज़स।

387
00:31:43,695 --> 00:31:46,156
तुम्हें अच्छे ग्रिल्ड चीज़ सैंडविच का गुप्त नुस्ख़ा पता है?

388
00:31:46,156 --> 00:31:48,951
ब्रेड पर मक्खन के बजाय मेयो लगाना।

389
00:31:50,077 --> 00:31:52,287
प्लीज़ कह दीजिए
आप घर पर ग्रिल्ड चीज़ ऐसे नहीं बनाती हैं।

390
00:31:53,121 --> 00:31:54,122
अफ़सोस है, ऐसे ही बनाती हूँ।

391
00:31:54,122 --> 00:31:57,000
वह एकमात्र ऐसी चीज़ थी
जो मुझे आपके बारे में वाक़ई पसंद थी।

392
00:32:00,128 --> 00:32:01,964
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

393
00:32:04,967 --> 00:32:07,678
तो, जानती हूँ चर्चों में जाकर कोई कामयाबी नहीं मिली...

394
00:32:09,346 --> 00:32:12,558
लेकिन मैं सोच रही थी
शायद हम अभी भी शादी का रिकॉर्ड ढूँढ सकते हैं।

395
00:32:13,141 --> 00:32:15,435
- हम "स्टेट्समैन" के दफ़्तर जा सकते हैं।
- द "स्टेट्समैन"?

396
00:32:15,435 --> 00:32:17,437
यह एक स्थानीय अख़बार है।
वहाँ जूल्स की पहचान का आदमी है।

397
00:32:17,437 --> 00:32:19,940
मैंने सोचा कि हम पुराने रिकॉर्ड देखकर,

398
00:32:19,940 --> 00:32:22,276
2011 में हुई शादियों की घोषणाएँ ढूँढ सकते हैं।

399
00:32:22,276 --> 00:32:25,404
नहीं। हमें यहाँ कुछ नहीं मिलने वाला है।

400
00:32:25,404 --> 00:32:28,282
फिर भी, कम से कम,
मैं यूएस मार्शल कार्यालय में तो जाना चाहूँगी।

401
00:32:28,282 --> 00:32:31,285
यह पूछने कि उनका आदमी ब्रैडफ़ोर्ड
हमारे घर पर क्या कर रहा था।

402
00:32:31,952 --> 00:32:34,121
क्यों? इससे क्या फ़र्क़ पड़ेगा, हैना?

403
00:32:34,121 --> 00:32:37,332
डैड जा चुके हैं। उन्होंने
कोई फ़ोन या ईमेल या कुछ भी नहीं किया है।

404
00:32:37,332 --> 00:32:38,667
वह नहीं चाहते कोई उन्हें ढूँढ पाए।

405
00:32:38,667 --> 00:32:42,588
ठीक है,
लेकिन इसके पीछे कोई वाजिब वजह हो सकती है।

406
00:32:42,588 --> 00:32:44,256
हमें उसी वजह का पता लगाना है।

407
00:32:44,256 --> 00:32:46,717
नहीं, आप बस ख़ुद को बेहतर महसूस करवाने के लिए
कुछ भी बातें बना रही हैं।

408
00:32:46,717 --> 00:32:49,178
लेकिन हमें बेहतर महसूस नहीं होगा,
क्योंकि यह बहुत बुरा है।

409
00:32:50,137 --> 00:32:53,390
जो भी हो रहा है, वह साफ़ तौर पर किसी ऐसी चीज़ में
शामिल थे जिसके बारे में उन्होंने हमें नहीं बताया।

410
00:32:53,390 --> 00:32:56,310
और हम दोनों के
जासूस बनने का ढोंग करने से कुछ नहीं बदलेगा।

411
00:32:56,310 --> 00:32:57,686
- आपको यह बात समझ नहीं आ रही है?
- आराम से।

412
00:32:57,686 --> 00:33:00,606
नहीं, नहीं। आप मेरी बात नहीं सुन रही हैं।
मुझे बस... मुझे घर जाना है।

413
00:33:01,607 --> 00:33:02,691
नहीं, डैड।

414
00:33:02,691 --> 00:33:03,859
आप मेरी बात नहीं सुन रहे हैं।

415
00:33:11,909 --> 00:33:13,118
क्या हो रहा है?

416
00:33:13,619 --> 00:33:16,830
बॉबी के माँ-बाप ने बेली को उनकी नाव पर बुलाया है।

417
00:33:16,830 --> 00:33:17,915
तुमने "ना" कह दिया।

418
00:33:18,457 --> 00:33:23,337
सुनते ही। मतलब, वह सिर्फ़ 16 साल की है।

419
00:33:23,337 --> 00:33:25,172
वे इस पर ढंग से नज़र नहीं रखेंगे।

420
00:33:25,672 --> 00:33:26,673
एक नाव पर?

421
00:33:28,717 --> 00:33:29,718
उनकी नाव बहुत बड़ी है।

422
00:33:31,303 --> 00:33:33,222
मुझे लगता है यह एक वाजिब फ़ैसला है।

423
00:33:33,722 --> 00:33:34,723
हाँ।

424
00:33:36,183 --> 00:33:39,019
तो तुम यहाँ अंधेरे में उसके पिगी बैंक को

425
00:33:39,019 --> 00:33:40,771
सीने से लगाकर क्यों बैठे हो?

426
00:33:43,482 --> 00:33:46,985
यह उसकी दादी ने
उसके लिए उसके जन्म के दिन ख़रीदा था।

427
00:33:49,363 --> 00:33:51,114
लेडी पॉल

428
00:33:52,282 --> 00:33:54,868
जल्दी ही ऐसा समय आएगा जब मैं उसे "ना" नहीं कह पाऊँगा।

429
00:33:56,578 --> 00:33:58,830
वह यहाँ से चली जाएगी, जो करना चाहती है, वही करेगी,

430
00:33:58,830 --> 00:34:03,794
और मुझे नहीं लगता मैंने इस बारे में कभी ढंग से सोचा है।

431
00:34:05,462 --> 00:34:07,256
या शायद मैंने ख़ुद को सोचने ही नहीं दिया।

432
00:34:09,091 --> 00:34:10,592
आह, यार।

433
00:34:18,266 --> 00:34:21,978
एक ऐसा समय आएगा जब मैं उसकी रक्षा नहीं कर पाऊँगा।

434
00:34:24,231 --> 00:34:25,524
किसी भी चीज़ से नहीं।

435
00:34:31,530 --> 00:34:32,406
हे।

436
00:34:33,114 --> 00:34:34,324
चर्च में कुछ पता चला?

437
00:34:35,033 --> 00:34:38,829
कुछ ख़ास नहीं। मुझे लगता है
कल हम घर के लिए निकल जाएँगे।

438
00:34:38,829 --> 00:34:40,496
मुझे तुम्हें देखकर ख़ुशी होगी।

439
00:34:42,416 --> 00:34:44,960
- क्या हुआ?
- मैं बस...

440
00:34:45,710 --> 00:34:49,130
बेली यहाँ बहुत चिड़चिड़ी लग रही है।
पता नहीं ऐसा क्यों हो रहा है।

441
00:34:49,130 --> 00:34:52,176
मुझे तो यक़ीन है
बेली जहाँ भी होगी, चिड़चिड़ी ही रहेगी।

442
00:34:53,051 --> 00:34:55,846
पता नहीं। मुझे लगता है
ऐसा शायद इसलिए है कि हम सच के बहुत क़रीब हैं।

443
00:34:58,223 --> 00:35:01,852
लेकिन फिर, शायद मैं बस वहाँ के पचड़ों से
दूर रहने की कोशिश कर रही हूँ।

444
00:35:01,852 --> 00:35:03,812
पता है, तुम्हारा दिल अक्सर सही कहता है।

445
00:35:03,812 --> 00:35:07,024
इसीलिए तीन दिनों से
मेरी मेरे पति से बात नहीं हुई है।

446
00:35:07,024 --> 00:35:08,942
ख़ुद के लिए इतनी कठोर मत बनो, ठीक है?

447
00:35:08,942 --> 00:35:11,945
यह मेरे स्वभाव में नहीं है। तुम अभी भी दफ़्तर में हो?

448
00:35:11,945 --> 00:35:13,280
मैं अभी-अभी निकली हूँ। क्यों?

449
00:35:13,780 --> 00:35:17,910
क्या तुम घर जाते हुए एक बार मेरे घर जा सकती हो?
मुझे यक़ीन है यह मामूली बात है,

450
00:35:17,910 --> 00:35:21,747
लेकिन बेली के कमरे में एक पिगी बैंक है,
मैं चाहती हूँ तुम उसे देखकर मुझे बताओ।

451
00:35:22,414 --> 00:35:25,292
पिगी बैंक? यह तकनीक से जुड़ी हुई कोई गुप्त भाषा है?

452
00:35:25,959 --> 00:35:27,127
काश।

453
00:35:27,127 --> 00:35:30,589
नहीं, ओवेन के लैपटॉप में एक अजीब सी फ़ाइल थी
जिस पर पासवर्ड लगा हुआ था,

454
00:35:30,589 --> 00:35:34,510
और उसका संकेत था "एल. पॉल।" लेडी पॉल,

455
00:35:35,469 --> 00:35:38,597
जो मुझे लगता है, उस पिगी बैंक का नाम भी है।

456
00:35:39,890 --> 00:35:43,519
और मैंने 48 घंटे पहले
इत्तिफ़ाक़ों पर भरोसा करना छोड़ दिया है।

457
00:35:43,519 --> 00:35:45,646
ठीक है, मैं अब वहीं जाती हूँ।

458
00:35:46,230 --> 00:35:47,272
मैं तुम्हारी दोस्ती के लायक़ नहीं हूँ।

459
00:35:47,773 --> 00:35:48,899
कोई भी नहीं है।

460
00:35:49,608 --> 00:35:50,984
वहाँ पहुँचकर फ़ोन करती हूँ।

461
00:36:02,329 --> 00:36:05,332
बॉबी - मुझे तुम्हारी याद आ रही है।

462
00:36:05,332 --> 00:36:08,961
डैड - द शॉप - बॉबी - सूज़

463
00:36:08,961 --> 00:36:11,129
कॉल किया जा रहा है...
बॉबी

464
00:36:20,597 --> 00:36:21,723
- बेल्स?
- हे।

465
00:36:23,809 --> 00:36:26,270
तो, मेरा तोहफ़ा काम कर गया। याद रखूँगा।

466
00:36:26,937 --> 00:36:29,189
- क्या?
- तुम घर पर हो?

467
00:36:29,857 --> 00:36:30,983
अपने घर का सामने का दरवाज़ा खोलो।

468
00:36:30,983 --> 00:36:34,027
मैं दरअसल ऑस्टिन में हूँ।

469
00:36:34,027 --> 00:36:35,904
ऑस्टिन? क्यों?

470
00:36:36,488 --> 00:36:40,951
अच्छा सवाल है। पता नहीं। अपने फ़ैन्स से छुप रही हूँ।

471
00:36:42,578 --> 00:36:46,331
मुझे यह बताकर ख़ुशी नहीं हो रही है,
लेकिन अब तुम सुर्ख़ियों में नहीं हो।

472
00:36:46,915 --> 00:36:48,208
- सच में?
- हाँ।

473
00:36:48,208 --> 00:36:52,296
लिवी और एलेक्स ने ब्रेकअप कर लिया,
वह भी काफ़ी तमाशा करके।

474
00:36:53,005 --> 00:36:54,298
क्या हुआ था?

475
00:36:54,298 --> 00:36:56,049
बस इतना समझो कि डाइट कोक की एक बड़ी बोतल

476
00:36:56,049 --> 00:36:57,926
एलेक्स के सिर पर उड़ेल दी गई।

477
00:36:59,428 --> 00:37:02,347
मुझे ग़ैरज़रूरी होकर इतनी राहत पहले कभी नहीं मिली।

478
00:37:03,599 --> 00:37:08,896
बढ़िया। तो, क्या मैं तुम्हें
तुम्हारी दुष्ट सौतेली माँ से बचाने आऊँ?

479
00:37:10,898 --> 00:37:12,941
वह शायद इतनी बुरी भी नहीं हैं।

480
00:37:13,775 --> 00:37:17,738
माफ़ करना, मेरी बात बेली माइकल्स से ही हो रही है ना?

481
00:37:39,718 --> 00:37:40,719
हैलो?

482
00:38:24,513 --> 00:38:25,889
यह क्या है?

483
00:38:51,206 --> 00:38:54,334
अंदर जो भी है, मैंने अभी 911 पर फ़ोन कर दिया है!

484
00:38:55,294 --> 00:38:56,545
जूल्स?

485
00:39:01,800 --> 00:39:03,177
तुम यहाँ आख़िर क्या कर रहे हो?

486
00:39:03,760 --> 00:39:04,887
मुझे हैना से बात करनी है।

487
00:39:04,887 --> 00:39:07,014
क्या, तो तुम बस ऐसे ही उसके घर में घुस आए?

488
00:39:07,014 --> 00:39:09,558
वैसे, दरवाज़ा पूरा खुला हुआ था।
लेकिन तुम्हें देखकर भी अच्छा लगा।

489
00:39:11,476 --> 00:39:14,563
- क्या वह यहाँ है?
- नहीं। वह यहाँ नहीं है।

490
00:39:15,647 --> 00:39:18,483
- मुझे उससे बात करनी है।
- भगवान। किस बारे में?

491
00:39:20,235 --> 00:39:22,112
मुझे यह बात सीधा उसी को बतानी है।

492
00:39:23,197 --> 00:39:25,824
जेक, तुम्हें यह बात पहले सीधा मुझे ही बतानी होगी।

493
00:39:26,325 --> 00:39:28,243
क्योंकि सिर्फ़ मैं जानती हूँ वह कहाँ है।

494
00:39:34,374 --> 00:39:37,794
उड़ान यात्री एक
पहला नाम - हैना

495
00:39:37,794 --> 00:39:39,463
कुलनाम
हॉल

496
00:39:48,764 --> 00:39:50,307
शादी किसकी थी? - स्थानीय
अख़बार में शादी की घोषणा

497
00:39:50,307 --> 00:39:51,517
दूसरे संभावित स्टेडियम?

498
00:39:51,517 --> 00:39:54,520
ऑस्टिन - ओवेन सम्बन्ध?
ग्रेडी ब्रैडफ़ोर्ड

499
00:40:03,153 --> 00:40:06,698
हैना

500
00:40:06,698 --> 00:40:09,743
उसकी रक्षा करना।

501
00:40:16,041 --> 00:40:19,086
सुबह छह बजे
ऑस्टिन, टीएक्स - सैन फ़्रैंसिस्को, सीए

502
00:40:31,473 --> 00:40:33,517
जूल्स का कॉल आ रहा है - मोबाइल

503
00:40:38,522 --> 00:40:40,232
हे। तुम्हें पिगी बैंक मिला?

504
00:40:40,858 --> 00:40:41,859
हाँ।

505
00:40:43,110 --> 00:40:44,111
लेकिन...

506
00:40:46,071 --> 00:40:47,322
क्या बेली तुम्हें सुन सकती है?

507
00:40:48,323 --> 00:40:50,951
नहीं, वह सो रही है। क्यों? क्या हो रहा है?

508
00:40:52,369 --> 00:40:54,246
जेक यहाँ है। मैं फ़ोन उसे दे रही हूँ।

509
00:40:54,246 --> 00:40:56,290
क्या? जेक वहाँ क्यों है?

510
00:40:56,290 --> 00:40:57,374
हे।

511
00:40:58,292 --> 00:41:00,043
तुम मेरे घर में क्या कर रहे हो?

512
00:41:01,420 --> 00:41:06,216
मैं यहाँ होना चाहता था।
मैं तुम्हें यह बात मिलकर बताना चाहता था।

513
00:41:07,134 --> 00:41:09,094
क्या बताना चाहते थे? जेक।

514
00:41:09,887 --> 00:41:15,350
मेरे जाँचकर्ता से मेरी बात हुई।
उसे समय इसलिए लगा क्योंकि, मतलब,

515
00:41:16,351 --> 00:41:20,022
ओवेन और बेली के अतीत को लेकर कुछ बातें अजीब हैं।

516
00:41:21,315 --> 00:41:23,192
कुछ बातें अजीब हैं से क्या मतलब है?

517
00:41:23,859 --> 00:41:27,279
ऐसे बहुत से ओवेन माइकल्स हैं
जो न्यूटन, मैसाचूसेट्स में पले-बढ़े,

518
00:41:27,279 --> 00:41:29,865
और कुछ ऐसे हैं
जिन्होंने प्रिन्सटन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।

519
00:41:29,865 --> 00:41:34,411
लेकिन ऐसा एकमात्र ओवेन माइकल्स जो
न्यूटन से है और जिसने प्रिन्सटन से पढ़ाई की,

520
00:41:34,411 --> 00:41:37,164
वह 78 साल का है और अब अपने पार्टनर,

521
00:41:37,164 --> 00:41:40,876
थीओ सिल्वरस्टीन के साथ
प्रोविन्सटाउन, मैसाचूसेट्स में रहता है।

522
00:41:41,668 --> 00:41:42,669
यह मुमकिन नहीं है।

523
00:41:43,170 --> 00:41:46,507
मेरे आदमी को ओवेन माइकल्स या ऑलिविया मिलर के नाम से
कोई मैरिज लाइसेंस नहीं मिला।

524
00:41:46,507 --> 00:41:49,051
उसे इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिल पाया

525
00:41:49,051 --> 00:41:52,095
कि ओवेन और ऑलिविया का सीएटल में कभी कोई घर था।

526
00:41:53,180 --> 00:41:54,848
रुको, मुझे समझ नहीं आ रहा है, मैं...

527
00:41:55,933 --> 00:41:57,893
उसे बेली के बारे में भी कुछ पता नहीं चल पाया।

528
00:41:58,477 --> 00:42:02,189
2000 के दशक की शुरुआत में जन्मी बेली माइकल्स का
सीएटल का कोई जन्म प्रमाणपत्र नहीं मिला।

529
00:42:02,189 --> 00:42:06,109
ना ही किसी अस्पताल में जन्म का कोई रिकॉर्ड।
कोई प्रीस्कूल पंजीकरण नहीं।

530
00:42:06,944 --> 00:42:08,862
मेरे आदमी को पूरा यक़ीन है कि सॉसलीटो से पहले का

531
00:42:08,862 --> 00:42:12,366
ओवेन या बेली का किसी तरह का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

532
00:42:12,950 --> 00:42:13,951
वाक़ई?

533
00:42:14,701 --> 00:42:20,040
कह सकते हैं,
ओवेन और बेली माइकल्स का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

534
00:42:33,679 --> 00:42:34,805
हैना?

535
00:43:59,139 --> 00:44:01,141
उप-शीर्षक अनुवादक: पुनीत